Bhilai Nagar: कल सीएम भूपेश बघेल भिलाई नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

Recruitment News in Chhattisgarh

Bhilai News: कल भिलाई नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। आपको बता दें कि 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे नगर निगम भिलाई के जोन 4 खुर्सीपार के अंतर्गत निर्मित बीपीओ सेंटर, इंडोर स्टेडियम खुर्सीपार के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नेहरू सांशिकारी में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण एवं धन्यवाद सभा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नेहरू नगर चौक, पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और शहीद स्मारक का अनावरण कर पीड़ित परिवार को सम्मानित किया जाएगा। जी.ई. रोड का सौंदर्यीकरण एवम l नेहरू नगर में स्थापित नेहरू तारा मंडल का भी लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अंत्यावसायी सहकारी समिति की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, क्रेडा सदस्य विजय साहू, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *