
Raipur: प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेता व कार्यकर्ता की हत्या के विरोध 16फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकाल कर आईजी कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा| पार्टी के महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि 17 फरवरी को बस्तर के 12 विधानसभा छोड़कर प्रदेश के सभी 78 विधानसभा में मंडल स्तर पर दोपहर 2:00 से 5:00 तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी।