स्वजन रात को उनका इंतजार कर रहे,गुरुवार की सुबह गांव वालों ने उनकी लाश देखी

Bilaspur: पचपेड़ी में 48 वर्षीय ग्रामीण का खून से लथपथ शव मिला है। इसकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम पहुंचाया।
पचपेड़ी निवासी दिलीप नायक (48) बर्तन बेचने का काम करता था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ होली के त्योहार में हिस्सा लिया। फिर वह दोपहर को घर लौटा। शाम को घर पर आराम करने के बाद वह दोस्तों के साथ घूमने निकला। उसके बाद वह कभी घर नहीं लौटा। शाम को परिजन उसका इंतजार करने लगे।
उसके दोस्तों से भी उसके बारे में पूछताछ की गई। रात में दिलीप का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को उसका शव मिला। शव पर चोट के निशान थे। शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंचे।
घटना के संबंध में क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.