Bhilai Breaking News: स्टेशन मरोदा क्षेत्र में युवक की हत्या 4 साल के बच्चे को छोड़ पत्नी ने किया दूसरा विवाह

ससुराल पक्ष से रात को हुई थी मारपीट बीबी ने डंडे से मारा जांच में पुलिस जुटी

Bhilai News: 26 मई, नेवई थाना क्षेत्र के मरौदा थाने में बीती रात एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। खबरों के मुताबिक बीती रात युवक का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया और उसकी पत्नी कविता ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भिलाई नगर के नगर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार बीती रात उनकी पत्नी कविता साहू ने उनके साथ डंडे से मारपीट की, इस हमले में अभिषेक नायक मारा गया। उसकी ससुराल मरोदा केही इंद्रा चौक में है। खबरों के मुताबिक अभिषेक की पत्नी अपने 4 साल के बच्चे को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। कविता ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली, जिससे बहस छिड़ गई।

परिवार वालों के अनुसार अभिषेक कल अपनी ससुराल इंद्रा चौक गया था। पत्नी, सास और ससुर वह मारपीट में शामिल थे। कविता और उसके दूसरे पति, साथ ही उसके ससुर गुमान और सास की पिटाई की गई। इसके बाद अभिषेक उस रात घर नहीं लौटा। अभिषेक के पिता कृष्णा को देर रात पता चला कि उनका बेटा ससुराल के पास चौक पर पड़ा है। परिजन पहुंचे तब तक अभिषेक की सांसे थम चुकी थी। अभिषेक की हत्या किसने की अज्ञात है। मृतक की ससुराल और पत्नी से पूछताछ की गई है। पंचनामा करने के बाद शव को मोर्चरी ले जाया गया। मृतक की पत्नी कविता और उसके दूसरे पति गुमान से पूछताछ की जा रही है।