Rahul Gandhi: दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी, अंबिकापुर में न्याय यात्रा को छोड़ा बीच मे..

Bharat Jodo Nyay Yatra: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण राहुल की न्याय यात्रा अंबिकापुर में हुई स्थगित।

Ambikapur News: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी की न्याय यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा अंबिकापुर पहुंची। यहां कला केंद्र के मैदान में उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। साथ ही, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक चार्टर्ड जेट में सवार हुए और दिल्ली के लिए रवाना हुए। यात्रा में कुछ दिन की देरीहोगी। आगामी यात्रा का प्रस्थान समय अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा अंबिकापुर में सभा के बाद बलरामपुर में प्रवेश करने वाली थी, जहां झिंगो गांव में रात्रि विश्राम था। उनका रूट कल बुधवार को रामानुजगंज से होते हुए बलरामपुर जिला मुख्यालय होते हुए झारखंड में प्रवेश करने का था। बलरामपुर जिले में यात्रा के स्वागत के लिए कांग्रेस ने खासा इंतजाम किया है।