Weather News:अक्‍टूबर में चुभ रही धूप, गर्मी ने किया बेहाल, मानसून की विदाई से छत्‍तीसगढ़ में तापमान आसमान पर,

CG Weather Update: आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में नहीं होगा बदलाव, जानें ताजा अपडेट

Weather News: अगले तीन दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे राज्य से विदा हो चुका है। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एआरजी डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस था, जो पूरे राज्य में सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और तेज धूप के कारण गर्मी थोड़ी बढ़ गयी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इस साल राज्य में 1 जून से 30 सितंबर तक 1061 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। रायपुर जिले में भी 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

अक्टूबर आखिरी हफ्ते से गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट शुरू हो जाएगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक ठंड रहने का अनुमान है। आजकल दिन छोटा और रात बड़ी होती जा रही है।