Weather Update: अंबिकापुर में पारा 13.5 डिग्री पहुंचा, छत्‍तीसगढ़ में सुबह और रात में बढ़ी ठंड.

Weather Update: उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड बढ़ने लगी है। विशेषकर सुबह-सुबह और रात के वक्त ठिठुरन बढ़ने लगी है
CG Weather News:तीन दिन तापमान में नहीं होगा बदलाव, दीपावली के दिन से और बढ़ने वाली है ठंड..

Weather News: उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ने लगी है। खासकर सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण थोड़ी नमी बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

न्यूनतम तापमान बढ़ा

आसमान में धुंध छाए रहने के कारण रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।