Chhattisgarh News: प्रदेश की खुशहाली की कामना की, सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के राम मंदिर में टेका माथा..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे।

Raipur News: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन किये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिव जी से छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य की जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

श्री राम का आशीर्वाद आज भी हमारे साथ है। ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ के सभी भागों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रांत के विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें।