CG Weather Updates: बढ़ने वाली हैं ठंड, दिसंबर के अंत मे होगा मौसम में बदलाव..

रायपुर में भी अब ठंड बढ़ने लगी है और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
Weather News: बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले

Weather News: बादलों के हटने के बाद प्रदेशभर में ठंडी और शुष्क हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी देखी जा रही है। सोमवार को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से राज्य में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि राज्य में हवा की दिशा में बदलाव के कारण बाहर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं में मामूली कमी आएगी।

हालाँकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी।

रायपुर में 15.4 डिग्री पहुंचा रात का पारा

ठंड अब रायपुर तक फैल गई है और न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसी तरह बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।