Weather News: छत्‍तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश की संभावना, 7 जनवरी से होगा बारिश का आगाज..

Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड में भी थोड़ी कमी आई है

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके अलावा 5 और 6 जनवरी को सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होने की उम्मीद है। इससे ठंड बढ़ेगी।बुधवार को मौसम शुष्क रहा रायपुर सहित प्रदेश भर में हवा की दिशा बदलने से ठंड कम हो गई। हालांकि ठंड का असर ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दिनों में राज्य के मौसम का मिजाज यथावत रहेगा. यह 7 जनवरी के बाद ही बदलेगा।

छत्‍तीसगढ़ में नारायणपुर सबसे ठंडा

बुधवार को नारायणपुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि अंबिकापुर में यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

ठंड बढ़ी लेकिन न्यूनतम तापमान ज्यादा रहा

इस साल दिसंबर का महीना पिछले साल की तुलना में ठंडा रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ गया। दिसंबर में रायपुर का न्यूनतम तापमान बमुश्किल 13 डिग्री सेल्सियस था। दिसंबर में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में फिलहाल मामूली बढ़ोतरी का ही अनुमान है।