Bhupesh Baghel: पूर्व CM बघेल को मिली नई जिम्‍मेदारी, बिहार में सियासी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया..

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को नई जिम्‍मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का वरिष्‍ठ पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है।

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को तत्काल प्रभाव से बिहार का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस संदर्भ में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आदेश जारी किया है। न सिर्फ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बल्कि बिहार के अन्य आयोजनों पर भी भूपेश बघेल नजर रखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अतिरिक्त दायित्व लेकर आज रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। बघेल वहां से तुरंत बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे।