Weather Update: चुभने लगी धूप,बादल छंटते ही तापमान तीन डिग्री बढ़ा, जानें गर्मी को लेकर IMD का अपडेट..

Weather Raipur: राजधानी रायपुर में बादल छंटते ही गर्मी लौट आई है और दिन के तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं।
Weather News: दो दिनों तक राजधानी रायपुर और भिलाई, दुर्ग में बादलों ने लोगों को धूप से बचाया। लेकिन, सोमवार

Weather News: बादल छंटते ही गर्मी लौट आई और दिन का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। फिलहाल कोई संभावना नहीं है कि मौसम बदलेगा। शहर का दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर बाद तेज धूप फिर से परेशानी का सबब बनने लगी है। राज्य में इस समय पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे मौसम शुष्क होता जा रहा है। इसके असर से दिन का तापमान हर दिन एक डिग्री बढ़ रहा है और यह सिलसिला जारी रह सकता है।

शनिवार की दोपहर की भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान थे। सूर्य की तीव्रता इतनी अधिक होने के कारण शहर में लोगों को अपने चेहरे पर स्कार्फ लपेटना पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो रविवार को बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसी तरह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके माह के अंत तक 40 डिग्री पार करने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को रायपुर का मौसम शुष्क रहेगा।