Dongarghar News: राजस्थान के कारीगरों ने डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दरबार को 3 किलो सोने से सजाया, 22 से नवरात्रि..

Dongarghar News: 14 मार्च। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर मां बम्लेश्वरी का दरबार इस बार बेहद भव्य होगा क्योंकि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों में राजस्थानी कलाकृति उकेरी गई है. नवरात्रि पर भक्त मां के भव्य रूप के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने इस उद्देश्य के लिए लगभग तीन किलो सोने का दान किया है। ट्रस्टी संजीव गोमस्ता के मुताबिक इस काम के लिए राजस्थान और जयपुर के कारीगरों की टीम को लगाया गया था. 26 फरवरी से 13 मार्च तक यह प्रोजेक्ट पूरा किया गया। राजस्थान के ऐतिहासिक भवनों में इस कलाकृति का प्रयोग किया गया है।

इसी तरह मां बम्लेश्वरी मंदिर में ट्रस्ट ने पहली बार इस प्रकार का प्रयोग किया। कारीगरों से कहा गया था कि मंदिर उन्हें ट्रस्ट की ओर से 7 लाख रुपए देगा। यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर 1,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित मां बम्लेश्वरी को समर्पित हैं। नवरात्रि मेले में भाग लेने के लिए लगभग 20 लाख श्रद्धालु साल में दो बार (चैत और क्वार) यहां आते हैं। आम दिनों में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आम दिनों में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु माई के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। मां बम्लेश्वरी मंदिर में देश के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं