Animal Cruelty In Bhilai: भिलाई में गाय के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी अरेस्ट,24 घंटे के अंदर दुर्ग पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Bhilai News: गाय के साथ दुव्र्यवहार करने वाले आरोपी को दुर्ग जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हसन खान की पहचान हो गई है। सीसीटीवी फुटेज से सारा माजरा सामने आ गया। जिसमें उसने एक गाय के साथ अनैतिक कार्य किया।

मामला सामने आने पर बजरंग दल, हिंदू संगठन और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 377 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घर में फिरोज खान और उनका परिवार कई सालों से रह रहा था। इन्हीं लोगों का एक रिश्तेदार हसन खान दिल्ली से यहां कपड़े बेचने आया था। 24 मई की रात उसने गाय के साथ अनैतिक कार्य किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बजरंग दल, हिंदू संगठनों और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने जामुल थाने का घेराव किया।

स्थिति बिगड़ने पर छावनी व सुपेला थाने के अधिकारियों को रवाना किया गया। आईपीएस प्रभात कुमार व छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने मामले की कमान संभाली और संदिग्धों को गिरफ्तार किया।