Bilaspur News: भाजपा किसान मोर्चा केंद्र की नीतियों को पहुंचाएंगे ग्रामीणों तक

बताया गया प्रदेश संगठन के निर्देश पर 22 जून से 30 जून पूरे प्रदेश में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

Pendra News: भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनिक बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक ग्रामीणों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। प्रत्येक धान मंडी में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा की जाएगी। जिला भाजपा कार्यालय परिसर में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष तिवारी ने तैयारियों को लेकर कार्ययोजना की जानकारी दी।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह नाहरेल ने प्रारंभिक उद्बोधन देते हुए पूर्व की गतिविधियों का घेरा रखा, जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष तिवारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से किसान चौपाल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपील की।

मुख्य वक्ता सिंह राठौड़ ने किसान चौपाल का उद्देश्य बताते हुए 15 साल के भाजपा शासन और केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भूपेश सरकार के किसान हित में किए गए कार्यों में अंतर बताया लूट, भ्रष्टाचार और असफलता।बैठक में वरिष्ठ नेता रज्जे अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, उपेंद्र बहादुर सिंह, कुलदीप सिंह धीरज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल,प्रकाश नामदेव, द्वारिका सोनी, संदीप सिंघई, बालकृष्ण अग्रवाल, कुबेर प्रसाद तिवारी, क्रांति दुबे, सचिन जैन, कैलाश राठौर, रामनरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष लूसन राठौर, पवन पैकरा, अजय तिवारी, देव राजपूत, मिथलेश साहू, यशवंत आर्मो, लूसन राठौर, सूर्यकांत सिंह, रमा राठौर, उमा कोशले, कबीर मिश्रा, अशोक राठौर, संतलाल सोनी, गोलू राठौर, सतीश आर्मो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।