Bhilai News: महिला ने चूहामार दवा खाकर जान दी, पति का दूसरी महिला से संबंध होने का था शक

Bhilai News: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिले में एक महिला ने पति के रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर आत्‍महत्‍या कर ली। महिला ने सप्ताह भर पहले चूहामार दवा का सेवन कर लिया।

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली ।एक सप्ताह पहले महिला ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोहन नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी महिला से संबंध होने की शक के चलते अक्सर होता था विवाद

दरअसल, यह मामला दुर्ग के साकेत कॉलोनी कटुलबोर्ड का है। पुलिस के अनुसार, साकेत कॉलोनी कटुलबोर्ड की नेहा सिंह (29) ने 1 अगस्त को चूहे मारने वाली दवा पी ली। उसे अपने पति दीनानाथ सिंह पर किसी अन्य महिला के साथ विवाहेतर संबंध होने का संदेह था। यही बात दोनों के बीच विवाद का कारण बनती थी. 1 अगस्त को भी दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद महिला ने चूहे मारने वाली दवा खा ली।

उनकी शादी नौ साल पहले हुई थी। उन्हें शुरू में एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज लाया गया। 4 अगस्त को उनकी वहीं मौत हो गई. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दीनानाथ और नेहा की शादी नौ साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतका का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चलाता है और शराबी भी है।