Weather Updates: आज से और गिरेगा पारा, बढ़ने वाली है ठिठुरन, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट।
Weather News: दिसंबर के पहले सप्ताह में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। अगले दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

Raipur News: राज्य में गुरुवार से ठंडी हवाएं चलेंगी। नतीजतन, न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। बुधवार को अंबिकापुर का तापमान प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अब ठंड ने पैर पसार दिया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस साल हाल के वर्षों की तुलना में ठंड कम होगी। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क एवं ठंडा रहा। रायपुर समेत राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का अनुमान है कि गुरुवार से ठंडी हवाएं और अधिक प्रबल हो जाएंगी। परिणामस्वरूप, न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी।

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

तापमान गिरने के साथ ही राज्य में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है. रायपुर के मोतीबाग, आमापारा, पंडरी, टिकरापारा और संतोषीनगर समेत कई इलाकों में गर्म कपड़ों की दुकानें हैं और वस्त्र संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई लाइन आ गई है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस साल कारोबार में बढ़ोतरी होगी, जबकि पिछले साल ठंड कम होने के कारण कारोबार में गिरावट हुई थी।