Raipur Weather: सर्द हवाओं से फिर लौटी ठंड, IMD ने जताई बारिश की संभावना, फिर बदलेगा मौसम…

Raipur Weather: राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में गिरावट जारी है। 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है।
Weather News: राज्य में 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जायेगा. मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान

Weather News: छत्तीसगढ़ राज्य में तापमान में गिरावट के साथ शुष्क मौसम जारी है। 9 फरवरी को उत्तर से चलने वाली ठंडी, शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान औसत से नीचे रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 10 फरवरी से हवा की दिशा बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से उठने वाली गर्म और उमस भरी हवाओं के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में 11 से 14 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। 12 और 13 फरवरी को मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर पड़ने की संभावना है।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

गुरुवार को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां अब तक का सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है। पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। इसी तरह रायपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक रहा। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज नहीं बदलेगा।