Mahadev App Case: दुर्ग एसपी ने किया आरक्षक भीम सिंह को बर्खास्त, महादेव सत्ता में था शामिल..

Mahadev App Case: महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में निलंबित आरोपित आरक्षक भीम सिंह यादव को एसपी दुर्ग ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।

Bhilai News: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में निलंबित आरोपी आरक्षक भीम सिंह यादव को एसपी दुर्ग ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। गुरुवार को एसपी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।बुधवार को आरोपी सिपाही के भाई अर्जुन सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया गया। अर्जुन सिंह अभी भी फरार है।

आरोपी भीम सिंह यादव का भाई कांस्टेबल अर्जुन सिंह यादव महादेव सत्ता ऐप मामले में सहयोगी के रूप में शामिल था। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सुपेला थाने में पदस्थ उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय रायपुर (ईडी) ने मनी लांड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है। सिपाही भीम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट महादेव ऑनलाइन बुक के खिलाफ जांच कर रहा है। जांच के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक के सट्टा संचालन में कांस्टेबल भीम सिंह यादव की संलिप्तता उजागर हुई है।