Weather News: भीषण गर्मी के बीच बूंदाबांदी, उमस से सब त्रस्त, बिलासपुर मे हुई बारिश.. नौतपा से से लोग बेहाल…

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में इसके अधिकतम हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे बनी हुई है। इसके लगातार उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होने की संभावना है।

Bilaspur News: नौतपा में भीषण गर्मी जारी है। दूसरे दिन सूर्यदेव की आंखें और अधिक लाल हो गईं। परिणामस्वरूप, दिन का उच्चतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात में भी तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। धरती के गर्म होने से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। बादलों के आने से नमी कम हो गई। दोपहर को हल्की बारिश हुई, मानो आसमान से पसीना टपक रहा हो। रविवार को गर्मी का असर और भी अधिक रहा।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बरकरार है। सुबह से ही बादलों की मौजूदगी से छांव तो जरूर मिली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दूसरी ओर, उमस ने आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी कर दी। लोग पसीने से लथपथ हो गए। सड़क पर दो कदम चलते ही शरीर पसीने से भीगने लगा। टपक-टपक-टपककर पसीना। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी का असर भी बढ़ता गया।

दोपहर तीन से चार बजे के बीच शहर में अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। पानी की बूंदें सड़क पर गिरते ही भाप बनकर उड़ने लगीं। धरती पर गर्मी इतनी अधिक थी कि आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी छाया की तलाश करते नजर आए।

दोपहर में सड़कें सूनी और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। एसी और कूलर की हवा से काफी राहत मिली